तपती धूप में बैठ किया बीएलओ प्रशिक्षण का बहिष्कार व प्रदर्शन,गैर शैक्षणिक कार्य नही करेंगे की मुहिम तेज

सरदारशहर एक्सप्रेस 7 जून 2023। शन्तिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे शिक्षक उस समय उग्र हो गये जब उपखण्ड अधिकारी ने पुलिस को यह आदेश दिया कि प्रदर्शनकारियों को यहां से हटाओ। उस समय जिलाध्यक्ष विजय पोटलिया व प्रदेश सभाध्यक्ष याकुब खान ने प्रशासन को स्पष्ट चेता दिया कि हमें संविधान में यह अधिकार मिला है कि हम शान्ति पूर्वक अपना विरोध दर्ज करा सकते है।और ऐसा करने से हमे दुनियां की कोई ताकत रोक नही सकती है और ऐसा कहर धूप में ही सैकड़ों शिक्षक पंचायत समिति के आगे बैठ गये और जमकर नारे बाजी की। प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य रतनलाल पाण्डिया, किशनलाल सहू, जिला कोषाध्यक्ष श्रीनाथ बरोड़ ने कहा कि आरटीई अधिनियम की धारा 27 मे स्पष्ट प्रावधान है कि शिक्षक को किसी भी हालात में गैर शैक्षणिक कार्यों में नही लगाया जा सकता है। इसके उपरान्त भी आये दिन भांति-2 के कार्यों में बेवजह शिक्षकों को उलझाया जाता है लेकिन अब किसी भी सूरत में शिक्षक किसी भी तरह के गैर शैक्षणिक नहीं करेंगे।तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र झोरड़, मंत्री खेताराम साण्डेला, जिला उपाध्यक्ष रणवीर सारण, गौरीशंकर सिंहाग, राजकरण जेदिया, अमरचंद सांडेला, रणजीत डेलू, राजेश भाकर, पवन महर्षि, दुलाराम सारण, बीरबल मेव, सूरजमाल सिंह राईका, सुरेश खीचड़, केशराराम सारण, मदनलाल सारण, प्रदीप रेगर, ताराचंद सारण, भागीरथ चाहर, रेखाराम सांडेला, राजूराम राम शर्मा, लालचन्द चाहर, गजानंद मेघवाल,

 

रामप्रताप चाहर, देवीलाल मेघवाल, प्रहलाद सारण, सुभाष शर्मा, च्यानणमल मेघवाल, रमेश सारण, रामकुमार सारण, शंकर लाल शर्मा, सुभाष सिहाग, जगदीश गिला, शिवराज शिवराज चारण, विनय शर्मा, सत्यनारायण बरोड़, हेमराज भांभू, बलवीर तेतरवाल, हेमराज सिहाग सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित हुए।

Contact for Ads - Sardarshahar Express