राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला कार्यालय का हुआ शुभारंभ

सरदारशहर एक्सप्रेस 17 मई 2023। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला कार्यालय का बुधवार को विधायक अनिल शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पूनमचंद तिवारी ने बताया की मुख्य मार्ग पर अस्पताल के पास कार्यालय खोला गया है।

स्वर्गीय विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा की प्रेरणा से इस कार्यालय में समाज के लोगों की सेवा के लिए 24 घंटे कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर जोशी, नगरपालिका अध्यक्ष राजकरण चौधरी, चंपालाल सोनी, सत्यप्रकाश सोनी, तरुण पारीक, निर्मल सोनी, रितिक तिवारी, प्रदीप पांडिया, पवन पारीक, इंद्रचंद पांडिया, शंभू दयाल पारीक, डॉ. गजानंद पारीक, पंडित सत्यनारायण पारीक, राजकुमार, तेजकरण पारीक, बदरूदीन, फारुखजान मोहम्मद, निजाम खान, प्रशांत चौधरी, वेदप्रकाश शर्मा, महावीर माली, ताराचंद सैनी, डॉ राजेंद्र मोदी, मांगीलाल जोशी, रामप्रताप बोहरा, कालूराम तिवारी, अशोक महर्षि, भरत गौड़, विष्णु गौड़, मुरलीधर शर्मा, शंकर लाल उपाध्याय, सुरेश तिवारी, नारसिंह, हंसराज सिद्ध, राजेश पारीक, मदन लाल पारीक, रावतमल जांगिड़, पिंटू नाई सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express