आज महाराणा प्रताप स्कूल में कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। आज महाराणा प्रताप स्कूल में कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 10 के बाद भविष्य के अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। बायो संकाय में अवसर पर प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ,मैथ्स संकाय में अवसर पर प्रधानाचार्य धीरज शेखावत ,कॉमर्स संकाय में अवसर पर क्रिएटिव स्कूल प्रधानाचार्य शिवरतन पारीक ,कृषि संकाय में अवसर पर प्राध्यापक मुखराम देडू,कला संकाय में अवसर पर प्राध्यापक मोहित वर्मा ,प्रतियोगी परीक्षा में संकाय चयन के महत्व पर प्राध्यापक हरीराम भार्गव व अभिषेक धारीवाल ने उपस्थित बच्चों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं व प्रश्नों का ज़बाब दिया । सेमिनार में अभिभावकों ने विद्यालय परिवार की इस नवीन पहल का स्वागत करते हुए बच्चों को दिए गए मार्गदर्शन को बहुमूल्य बताया । महाराणा प्रताप स्कूल के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह राजवी ने बच्चों से अपनी रुचि व टारगेट के आधार पर संकाय चयन करने की आवश्यकता बताई । निदेशक अभिमन्यु लाटा ने आगंतुक अतिथियों वअभिभावकों का स्वागत किया । संचालन अतुल्या पी जी ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express