सरदारशहर एक्सप्रेस। लायंस क्लब सरदारशहर डायमंड’ शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर’ एवं अंधता नियंत्रण समिती जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय चंपालाल लावट व स्वर्गीय शांति देवी लावट की पुण्य स्मृति पर गौरी शंकर सोनी एवं समस्त लावट परिवार के आर्थिक सौजन्य से अर्जुन क्लब राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार 15 जनवरी को निशुल्क मोतियाबिंद जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें 150 रोगियों की जांच करके 40 रोगियों का चयन शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर की डॉक्टर अक्षिता कौल एवं उनकी टीम के द्वारा किया गया। 100 रोगियों को जांच के उपरांत चश्मा दिए गए लायंस क्लब के अनिल गोयल ने बताया कि शिविर के अंतर्गत चयनित रोगियों का बस द्वारा जयपुर ले जाकर मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा।
बस में आना-जाना दवाई लेंस इत्यादि सभी सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। चंपालाल सोनी ने दीप प्रज्ज्वलित करके शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनिल गोयल, मुबारक तुगलक, आसकरण सोनी,,सुशील भोजक, महेंद्र कम्मा,सागर झेडु,महेंद्र निर्वाण, डा पूनम चंद भाटी ,घनश्याम बोचीवाल, प्रीति सोनी डॉक्टर मोतीलाल सोनी , कृष्णा सोनी,अनिल कुमार शर्मा कृष्ण कुमार कुल्हार ,गिरधारी पारीक,देवचंद सोनी , उपस्थित रहे और फूसदास स्वामी , सुमन कंवर ने अपना सहयोग देकर शिविर को सफल बनाया।
सरदारशहर में हुआ मोतियाबिंद जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन, शिविर में 150 नेत्र रोगियों की जांच की गई










