सी सी आई का प्रांतीय सम्मेलन कोटा में हुआ संपन्न 

सरदारशहर एक्सप्रेस 24 जुलाई 2023। कंज्यूमर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया का प्रांतीय सम्मेलन कल विजय भारत भवन कोटा में आयोजित किया गया! सम्मेलन में सीसीआई के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक डॉ अनन्त शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, प्रदेशाध्यक्ष मुकेश वैष्णव, कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति पांड्या जोशी सहित राजस्थान के सभी जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे! सम्मेलन में चूरू जिले का प्रतिनिधित्व जिलाध्यक्ष भरत गौड़ ने किया! सम्मेलन में आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव से पहले उपभोक्ता संरक्षण हेतु मांगपत्र निर्माण का निर्णय लिया गया! डॉ अनंत शर्मा ने पूरे देश में शोषण मुक्त उपभोक्ता आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया! राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने पूरे देश में संगठन को मजबूत करने की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए उपभोक्ता हितों के संरक्षण हेतु कार्य करने का संकल्प लिया!कार्यक्रम में कोटा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष लव कुमार शर्मा ने उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का आह्वान किया! कोटा जिलाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी ज्योति गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया!

Contact for Ads - Sardarshahar Express