गौशाला में सेवा कर मनाया नेताओं का जन्मदिन

सरदारशहर एक्सप्रेस 20 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। चूरू के युवा सांसद राहुल कस्वां एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के जन्मदिन के अवसर पर नगर कांग्रेस सेवादल द्वारा सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया। नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शांतिलाल नाहटा के नेतृत्व में गौशाला बास स्थित गौशाला में गायों को गुड़ खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनसेवा और जीवों के प्रति संवेदना ही ऐसे आयोजनों का मूल उद्देश्य है। गौशाला में सेवा कार्य कर नेताओं के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में जिला मीडिया कोर्डिनेटर राकेश पारीक, ओमप्रकाश नाई, विमल जम्मड़, मोतीलाल जाखड़, पंकज भार्गव, मुश्ताक बहलीम, दीपक सेठिया, सोनू नाई, उत्तम पारीक, अजय सोनी, दीपक किलाणिया सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इसे एक सकारात्मक और प्रेरणादायी पहल बताते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

Contact for Ads - Sardarshahar Express