स्कूल शिक्षा परिवार का स्थापना दिवस मनाया, वृक्ष लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सरदारशहर एक्सप्रेस 14 अगस्त 2023। आज सरदार शहर में निजी शिक्षण संस्थाओं के सबसे बड़े संगठन स्कूल शिक्षा परिवार का 14 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया! इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष भरत गौड़ के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने गौशाला बास स्थित मुक्तिधाम में पीपल का पेड़ लगाकर स्थापना दिवस मनाया! कार्यक्रम में सभी साथियों ने निजी विद्यालयों के हितों की रक्षा हेतु स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा को बधाई देते हुए पूरे राज्य में निजी शिक्षण संस्थानों में एक नई चेतना जागृत करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया! इस अवसर पर हरीश शर्मा, महावीर प्रसाद प्रजापत, वेद प्रकाश शर्मा, धर्मपाल स्वामी, शुभकरण पारीक, मानकचंद शर्मा, किशन लाल प्रजापत, सुनील प्रजापत, भानु प्रकाश दानोदिया आदि स्कूल संचालक उपस्थित रहे!

Contact for Ads - Sardarshahar Express