सभापति चौधरी ने किया सात दिवसीय निःशुल्क कैंप का उद्धघाटन

सरदारशहर एक्सप्रेस 1 अगस्त 2023। शहर की बहादुर सिंह कॉलोनी में स्व. सेठ मूलचंद मालू की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी विजया देवी मालू व पुत्र विकास मालू पौत्र विनीत मालू के आर्थिक सौजन्य से समग्र महिला विकास एवं स्वास्थ्य संस्थान व निरोगी काया के तत्वावधान में निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा कैंप का उद्घाटन सरदारशहर नगर परिषद के सभापति राजकरण चौधरी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन करने के बाद सभापति चौधरी ने मशीनों का अवलोकन करते हुए थेरैपी का आनंद लिया ओर कहा यह थेरेपी मुझे बहुत अच्छी लगी मैं इसे निरंतर लेना चाहता हूं और अपनी धर्मपत्नी को भी यह थेरेपी लेने का आग्रह करूंगा। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने बताया कि यह कैंप जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए मालू परिवार के सौजन्य से लगाया जा रहा है। निरोगी काया के डॉक्टर ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि स्वयं विजया देवी मालू ने भी अपना इलाज यहां पर 7 दिन रह कर करवाया था। जिससे उनको काफी आराम मिला और उन्होंने एक कैंप लगाने की स्वीकृति दी। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि सीताराम सैनी, धन्ने सिंह, रजनीकांत शर्मा, महेश शर्मा, विकास सोनी, गोपीचंद, डॉ नवरत्न शर्मा, जितेश पारीक, मंजू कंवर, श्रुति शर्मा, राधा देवी, मंजू दीक्षित आदि शामिल थे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express