नगरपरिषद पर लगाए गंभीर आरोप
सरदारशहर एक्सप्रेस 10 जून 2023। सरदारशहर आम जनता की ओर से नगर परिषद सरदारशहर एवं चेयरमैन आरयूआईडीपी l&t एवं जिला कलेक्टर महोदय चूरु को आम जनता की ओर से प्रभाकर जोशी पूर्व पार्षद पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सरदार शहर एवं गोवर्धन पांडिया वरिष्ठ अधिवक्ता और संरक्षक अभिभाषक संघ सरदार शहर की ओर से नोटिस दिया गया है।
की सरदार शहर की समस्त सीवरेज लाइनें जो 10 वर्ष से पूरी जनता को परेशान किए हुए हैं। जल सप्लाई की डाली जाने वाली लाइने जो l&t द्वारा सड़के तोड़कर छोड़ी गई है। नगर पालिका द्वारा घटिया निर्माण सामग्री से करवाई जा रही सड़कों के मरम्मत सौंदर्य करण के नाम पर मचाई जा रही लूट को रोकने के लिए न्यायालय की शरण लेने हेतु नोटिस जारी किया गया है नोटिस में l&t की कार्यशैली से संपत राम जांगिड़ का हाथ टूटने श्री संजय दूगड़ के पैर की अंगुलियों टूटने वह मिला दर्जी का पैर टूटने के कारणों का उल्लेख किया गया है पेंशनर समाज की बैठक में श्री कमला प्रसाद जोशी मोहनलाल सेन मोहनलाल सेवदा सेवानिवृत्त शिक्षकों द्वारा व्यक्त विचारों का भी उल्लेख किया गया है। उदासीन पार्षद एवं उदासीन चेयरमैन एवं उदासीन राजनेताओं का भी कार्यशैली का उल्लेख किया गया है।
दोनों वरिष्ठ नागरिकों प्रभाकर जोशी गोवर्धन पांडिया एडवोकेट की ओर से नोटिस माणक चंद भाटी एडवोकेट द्वारा प्रेषित कर 2 माह में जन समस्या के निराकरण की मांग की गई है अन्यथा सक्षम न्यायालय में सम्माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय में कार्यवाही करने का उल्लेख किया गया है अवलोकनार्थ नोटिस प्रेषित है











