सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। कस्बे के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम स्कूल एसवीपी इंग्लिश एकेडमी में आज वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पारीक, प्रधानाचार्य भरत गौड़, विद्यालय प्रभारी आलोक सिंह एवं दिव्या गौड़ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि के साथ किया।
कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। एक और जहां छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य कर उपस्थित जनों की खूब तालियां बटोरी वहीं दूसरी ओर वर्तमान समय पर आधारित सोशल मीडिया एवं हमारा परिवार विषय पर नाटक का प्रस्तुत कर सभी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया।
इस मौके पर शाकम्भरी विद्यापीठ के डायरेक्टर भरत गौड़ की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के अलावा उनके अभिभावक व बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शानदार मंच संचालन दिव्या सोनी एवं मनीषा राजपूत ने किया।
कार्यक्रम में गणेशनाथ सिद्ध, विशाल महर्षि, रवि मिश्रा, नंदलाल प्रजापत, रविदत्त गौड़, श्याम सिंह, आरिफ खान दायमा, ताराचंद शर्मा, रवि महर्षि, संजय मिश्रा,अशोक सारण, जितेश सोनी, मुकेश शर्मा, चैनरुप बरडिया सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां… पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के खिल उठे चेहरे….











