एस वी पी इंग्लिश एकेडमी एवं शाकम्भरी विद्यापीठ शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया

सरदारशहर एक्सप्रेस 26 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। आज एस वी पी इंग्लिश एकेडमी एवं शाकम्भरी विद्यापीठ शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में वीर बाल दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक नाटक के माध्यम से सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों- जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान को याद किया। गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों ने बहुत कम उम्र में धर्म, सच्चाई और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। इस नाटक के माध्यम से जीवन और उनके बलिदान के बारे में जाना और उनके आदर्शों से प्रेरणा ली। विद्यालय के प्राचार्य भरत गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि वीर बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, साहस, करुणा और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को विकसित करना है। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वीर बालकों के बलिदान को नमन किया। विद्यालय प्रभारी श्री सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वीर बाल दिवस हमें यह सिखाता है कि साहस उम्र का मोहताज नहीं होता। गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने यह दिखा दिया कि सच्चाई और आत्मसम्मान के लिए खड़े होना सबसे बड़ा धर्म है। विद्यालय प्रशासन ने इस तरह के आयोजन पर शिक्षकों व छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। कार्यक्रम प्रभारी अर्चना चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express