चुरू जिला रोलर स्केट चैंपियनशिप का हुआ समापन

सरदारशहर एक्सप्रेस 21 अगस्त 2023। रविवार को कृष्ण पब्लिक स्कूल के स्केट ग्राउंड में आयोजित दूसरी जिला स्तरीय रोलर स्केट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन हुआ । इस प्रतियोगिता में जिले के 100 से भी अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग लिया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी मनोज अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में बीजेपी के जिला मंत्री सुरेश वर्मा व संरक्षक के रूप में कृष्णा पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती माया शर्मा व प्रदीप विद्यार्थी ने बच्चो का उत्साह बढ़ाया , व विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर उनका सम्मान किया। रोलर स्केटिंग गेम भारत व विश्व में जाना माना खेल है और बहुत तेजी से ये चुरू जिले में भी बच्चो के बीच में लोकप्रिय हो रहा है। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे । पैंथर एकेडमी के सचिव अर्जुन राठौड़ ने सभी बच्चो को ऐसे ही आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में कोच अभिलाष सैनी, मनीष वर्मा, दिव्यांशु शर्मा, शुभम सिंह, गंगाराम सुथार, मुकेश जी ने रेफरी की भूमिका का निर्वाह किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express