चुरू ने तापमान की लगाई छलांग, पारा पहुंचा 50.5 डिग्री

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। देश में सबसे ज्यादा गर्म और सर्द शहर का रिकॉर्ड बनाने वाले राजस्थान के जिले चूरू ने तापमान में बड़ी छलांग लगाई है। चूरू में पारा 50.5 डिग्री पहुंच गया। इसके अभी और बढ़ने के आसार हैं, चूरू गर्मियों में देश का सबसे गर्म शहर बन जाता है तो सर्दियों में यह देश का सबसे सर्द शहर बनने से पीछे नहीं रहता है। तापमान का यह रिकॉर्ड दुनिया में अनोखा है। जून, 2019 में चूरू का पारा रिकॉर्ड 50.8 डिग्री मौसम विभाग के अनुसार, 8 साल पहले यानी 19 मई, 2016 को भी चूरू में तापमान 50.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, मई, 2019 में पारा 48.5 डिग्री पर पहुंचा था। हालांकि, उसके बाद 1 जून 2019 को चुरू में रिकॉर्ड गर्मी पड़ी थी। उस वक्त चूरू में पारा सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 50.8 डिग्री पर पहुंच गया था।सर्दी में पारा गोता लगाए तो जम जाते हैं पेड़-पौधे

चूरू में सर्दी में तापमान शून्य से नीचे और गर्मी में 50 डिग्री से ऊपर तक पारा पहुंच जाता है। सर्दियों में चूरू में फसलों पर ओस की बूंदी बर्फ बन जाती है। घड़ों और पाइपों में रखा पानी तक जम जाता है। वहीं गर्मी में यहां सड़कों की डामर तक पिघल जाती है। सर्दी में कई बार पारा शून्य के नीचे जाता है तो पेड़-पौधे जमकर आइस ट्री जैसे दिखने लग जाते हैं।

Contact for Ads - Sardarshahar Express