चूरू युवा कांग्रेस चुनाव अपडेट: नामांकन प्रक्रिया तेज, 5 दावेदार मैदान में

सरदारशहर एक्सप्रेस/ मनीष पांडिया। राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई है। अब तक इस पद के लिए 5 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिससे मुकाबला रोचक होने की संभावना है। इसी क्रम में युवा कांग्रेस के सक्रिय नेता किशनलाल सिंवर ने भी जिलाध्यक्ष पद हेतु अपना आवेदन प्रस्तुत किया है। सिंवर की पहचान एक क्रांतिकारी छात्र नेता और मजबूत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में रही है। वे पूर्व में NSUI चूरू के निर्वाचित जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
युवाओं के बीच सिंवर की अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनके मैदान में आने से युवा वर्ग में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिल रहा है। छात्र हितों को लेकर वे कई बार आंदोलन कर चुके हैं, यहां तक कि वर्ष 2018 में फीस वृद्धि के विरोध में उन्होंने 4 दिन तक जेल में आमरण अनशन भी किया था। राजनीतिक रूप से भी सिंवर को जिले में मजबूत समर्थन प्राप्त बताया जा रहा है। वे तारानगर विधायक नरेंद्र बुड़ानिया, सरदारशहर से विधायक अनिल शर्मा के विश्वास पात्र कार्यकर्ता के रूप में माने जाते हैं, साथ ही सांसद राहुल कसवां से भी अच्छा तालमेल बताया जा रहा है वहीं पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया गुट के आशिफ खान भी मैदान मे है वहीं दूसरी ओर सादुलपुर से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम प्रजापत के पुत्र भवानी शंकर ने भी जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय और दिलचस्प हो गया है। युवा कांग्रेस चुनाव की आगे की प्रक्रिया मेम्बरशिप अभियान के माध्यम से पूरी की जाएगी, जिसकी तारीखों की घोषणा अभी बाकी है। चूरू युवा कांग्रेस का यह चुनाव युवाओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा और राजनीतिक सक्रियता का संकेत दे रहा है।

Contact for Ads - Sardarshahar Express