सरदारशहर एक्सप्रेस 14 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। भाजपा सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नगरपरिषद द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सरदारशहर सभापति राजकरण चौधरी ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई और शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में जुटे सफाई वीरों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सभापति चौधरी ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर की कल्पना तभी साकार हो सकती है, जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि शहर को साफ रखने में नगर परिषद के साथ सहयोग करें और गंदगी न फैलाने की आदत विकसित करें। स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यह संदेश दिया गया कि सामूहिक प्रयासों से ही सरदारशहर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल बढ़ा और स्वच्छता अभियान को नई ऊर्जा मिली।
भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर स्वच्छता अभियान, सभापति राजकरण चौधरी ने किया श्रमदान










