सरदारशहर एक्सप्रेस 4 सितंबर 2023। रतनगढ़ तहसील की गोगासर पंचायत में रविवार को परिसीमन की उम्मीदवारी व अन्य मुद्दों को लेकर 11पंचायतें जिनमें गोगासर, कांगड़, मेलूसर, पाबूसर, भानुदा, गोलसर, सिकराली, बिनादेसर, हुडेरा, नौसरिया के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंचासीन विहिप विभाग धर्म प्रसार प्रमुख नरेंद्र सिंह भाटी, विहिप जिलाध्यक्ष सुभाष पारीक, कांगड़ सरपंच लक्ष्मण राम सारण, सागरमल पारीक, रामकुमार पारीक, मालीराम शर्मा, टिकुराम पारीक, भंवरलाल भाटी कल्याणपुरा, मालासर सरपंच महावीर सिंह, मांगीलाल शर्मा बिना देसर आदि ने 11 पंचायतों व 27 गांवों की मुख्य समस्याओं पर प्रकाश डाला और परिसीमन की उम्मीदवारी के लिए शिवदयाल पारीक के नाम का समर्थन किया।
इस अवसर पर भंवरसिंह भाटी कल्याणपुरा,राजकुमार शर्मा बिना देसर , भींवाराम न्योल भानुदा, पुरुषोत्तम पारीक गोगासर आदि ने बताया कि इन गांवों के पंचायत समिति एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए रतनगढ़ जाना पड़ता है,तथा परिसिमन में आने के कारण विधानसभा का मतदान सरदारशहर में होता है, जिससे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस बार हम सब परिसीमन की उम्मीदवारी को लेकर शिवदयाल पारीक के नाम का समर्थन करते हैं, और चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी शिवदयाल पारीक को टिकट दे।
इस मौके पर ग्राम वासियों द्वारा मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के आखिर में शिवदयाल पारीक ने सभी ग्राम वासियों के समर्थन का आभार व्यक्त करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी का ऐलान किया और भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू की गई परिवर्तन यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मैं भी किसान का बेटा हूं, किसानों का दर्द समझता हूं, इन पंचायत में बिजली पानी व चिकित्सा के हालत बहुत खराब है, ये पंचायतें रतनगढ़ तहसील में आती है, यह परिसीमन का दुर्भाग्य है कि सारे काम तो रतनगढ़ में होते हैं और विधानसभा का वोट सरदारशहर में लगता है
, भारतीय जनता पार्टी का विधायक नहीं होने से लोगों के काम नहीं बनते, हमने चार बार वोट दिए हैं इस बार 11 पंचायतों के मतदाताओं का मन है कि यहां से इस बार भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार हो और इस बार हम वोट लें। इस अवसर पर भाजपा गोगासर मंडल अध्यक्ष संजय पारीक ,छगनलाल पारीक, बद्री प्रसाद सोनी, पिथाराम ज्याणी, विनोद कुमार पारीक,अशोक कुमार पारीक, रामदेव पारीक,भंवरलाल पारीक, बाबूलाल खाती, घड़सीराम मेघवाल, तुलसी राम जांगीड़ ,दुर्गाराम पुरोहित,जीतमल पारीक, मनोज पारीक व प्रकाश पारीक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। संचालन महेश पारीक ने किया।
गोगासर में परिसीमन की उम्मीदवारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन , बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित










