सरदारशहर एक्सप्रेस 25 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। न्यायालय के आदेशों की अनुपालना मे प्रशासन ओर चिकित्सा विभाग द्वारा अर्जुन क्लब शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर अक्षय शेखावत के कार्यभार ग्रहण करने पर मरिजो को अब काफी लाभ मिलेगा। यहां आस पास के गांवों से ओर इस क्षेत्र के बड़ी भारी संख्या में मरीज उपचार के लिए आ रहे थे और चिकित्सक की कमी के कारण काफी परेशान हो रहे थे । अब कार्यभार ग्रहण के बाद ओपीडी सहित सभी आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं नियमित, निर्बाेध रूप से संचालित होगी।
चिकित्सक के अभाव में होने वाली परेशानी से निजात दिलाना और स्वास्थ्य केंद्र का सुचारु संचालन सुनिश्चित करना डॉ शेखावत का मुख्य उद्देश्य रहेगा। चिकित्सा स्टाफ व डॉ शेखावत द्वारा भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवणसिंह बगड़ी, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा , जयदेवसिंह राठौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोजकुमार शर्मा, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ .रमेश स्वामी, अर्जुन क्लब समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया ।
चिकित्सालय स्टाफ ने डॉ अक्षय शेखावत का स्वागत कर ख़ुशी जताई।











