सरदारशहर एक्सप्रेस। विधायक निवास कांग्रेस कार्यालय पर स्वतंत्र भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर व संगोष्ठी आयोजित कर मनाई, इस अवसर पर उपप्रधान केशरीचंद शर्मा, व कांग्रेस नेता मनफूल खां फौजी ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने ही सर्वप्रथम देश को प्रगति के पथ पर संचालन करने की दिशा दी, वो आधुनिक भारत के निर्माता थे, उनकी सोच से ही आज भारत देश आत्म निर्भर बनकर विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ चुका है,इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र राजवी,उपनेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश नाई,नगर अध्यक्ष महावीर माली,राजू खोखर, ,जिला उपाध्यक्ष रामलाल सारण,आरिफ काजी,लालबहादुर सेवदा, मनफूल खां फौजी, ईश्वर प्रजापत,मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत,शहर ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री परमेश्वर दुबे, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी,तोलाराम सारण, धर्मपाल मेव,इमरान खान, प्रकाश माली, हरलाल बेनीवाल आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे,
कोंग्रेश कार्यकर्ताओं ने विधायक निवास पर मनाई प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

