सरदारशहर एक्सप्रेस 28 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। सरदारशहर विधायक पं. अनिल शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अरावली बचाओ अभियान तथा मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में जोरदार रैली निकालकर अपना आक्रोश प्रकट किया। रैली ताल मैदान से प्रारंभ होकर गांधी चौक तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। रैली को संबोधित करते हुए विधायक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि अरावली पर्वत श्रृंखला राजस्थान की पहचान और प्राकृतिक धरोहर है। इसके संरक्षण के लिए कांग्रेस पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अरावली को नुकसान पहुंचाने वाली नीतियों पर काम कर रही है, जो प्रदेश के पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए घातक है।विधायक शर्मा ने मनरेगा योजना का नाम बदलने के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि गरीबों, मजदूरों और ग्रामीणों के हित में शुरू की गई इस योजना का नाम बदलना केवल जनता को भ्रमित करने का प्रयास है, जो निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी इस फैसले का पुरजोर विरोध करती रहेगी। रैली में कांग्रेस सेवादल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की और अरावली संरक्षण व जनहितकारी योजनाओं की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद चायल, सेवादल जिला अध्यक्ष संजय दिक्षित, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राजवी, नगर परिषद में प्रतिपक्ष नेता राजेश पारीक, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रामलाल सारण, वरिष्ठ कार्यकर्ता मास्टर उमरदीन सैयद, पार्षद लाल बहादुर सेवदा, ओमप्रकाश नाई, शोयब बिसायती, रिजवान सैयद, याकुब खां, कांशीराम बैनीवाल, परमेश्वर दुबे, राकेश पारीक,बाबुलाल माली, महावीर माली,रावत जांगिड़, ओमप्रकाश मेघवाल, बालचंद सेवदा, दिलीप पारीक,सरोज कंवर,राजूदेवी चोहान,विमल जम्मड़, शांतिलाल नाहटा, सोनू साेनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।