अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ग्राहक जागरण कार्यशाला संपन्न

सरदारशहर एक्सप्रेस 22 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा चलाए जा रहे ग्राहक जागरण पखवाड़े के सातवें दिन साधन धाम में ग्राहक जागरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम एडवोकेट राधेश्याम शर्मा, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष बनवारी जांगिड़ ,गायत्री परिवार के जिला संयोजक ओमप्रकाश पारीक ने माँ भारती व विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यशाला का शुभारंभ किया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष वैद्य महेंद्र शर्मा ने ग्राहक जागरण पखवाड़ा व अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्या की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए किन-किन नंबरों पर कौन-कौन सी शिकायतें दर्ज करवाई जा सकती है जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर एडवोकेट राधेश्याम शर्मा ने जानकारी दी कि स्टेट बैंक आफ इंडिया में खाता व पीएनबी बैंक के एटीएम से ₹5000 निकासी पर उनके खाते से राशि कट तो गई लेकिन उन्हें प्राप्त नहीं हुई। जिसकी दोनों बैंकों में लिखित शिकायत 30 अगस्त 2025 को की थी। उसके बावजूद आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस पर ग्राहक पंचायत ने संगठनात्मक स्तर पर समाधान के लिए प्रयास की बात कही। डॉ.महेश सेवदा ने कहा की समस्या को देखकर भी अनदेखा न करें बल्कि उचित प्रक्रिया अपनाकर समाधान का प्रयास करें। यही ग्राहक जागरण पखवाड़े का उद्देश्य है। हर्ष सोनी ने ऑनलाइन साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी दी व पवन सैनी ने स्थानीय बाजार को प्राथमिकता दिये जाने की बात पर बल दिया। इस अवसर पर जितेंद्र शर्मा,डॉ अविनाश पारीक ,महावीर तंवर, किशन जांगिड़, महावीर मीमाणी आदि उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन प्रांत सहसचिव डॉ. प्रभा पारीक ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express