सरदारशहर एक्सप्रेस 6 अगस्त 2023। सरदारशहर परिषद अहमदाबाद के सहयोग से रोटरी क्लब सरदारशहर की ओर से उपखंड क्षेत्र की विभिन्न राजकीय स्कूलों में छात्रों को निशुल्क पांच हजार नोटबुक वितरित की गई। कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन विश्वेंद्र सिंह ने बताया कि सरदारशहर में 7 नम्बर स्कूल, सोनी पाठ-शाला, ग्रामीण क्षेत्र के गांव उड़सर लोडेरा सहित 6 स्कूलों को नोटबुक वितरण की गई। इस दौरान विभिन्न राजकीय स्कूलों में कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष किशोर सिंह राठौड़, सचिव देवकीनंदन अग्रवाल, श्यामसुंदर तोषनीवाल, सौरभ जैसनसरिया, राजकुमार तिवारी, इंद्रा राम राव प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उड़सर, सरिता जाखड़, इंद्राज माहिच, किशनलाल, कौशल्या और सुनीता शेखावत सहित विभिन्न सरकारी स्कूल के अध्यापक तथा रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद थे।
सरदारशहर परिषद अहमदाबाद के सहयोग से सरकारी स्कूलों में 5 हजार नोटबुक का दिया योगदान











