सरदारशहर एक्सप्रेस 5 जून 2023। शहर के वार्ड नं 55 की गोचर भूमि में बनी गिनाणी अब मौत को बुलावा दे रही है। रविवार दोपहर गिनाणी के किचड़ में एक नील गाय के फसने से मौत हो गई। वार्ड 55 निवासी विजय सैनी ने बताया कि आए दिन इस तरह कि घटना होती रहती है।
पालिका अध्यक्ष राजकरण चौधरी को कई बार इस बारे में अवगत करवा चुके है। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बरसात के दिनों में गिनाणी में पानी का स्तर बढ़ जाता है। जिसके कारण टूटने का भी भय बना रहता है। गिनाणी पहले भी कई बार टूट चुकी है। जिसके कारण कई घरों में पानी घुस गया। सैनी ने जल्द समाधान नही होने पर वार्ड वासियों के साथ आंदोलन की दी चेतावनी,
मौके पर मौजूद विजय सैनी, अजय सिंह, रामकरण बेनीवाल, भवानी सिंह, रमेश पारीक, गुलाब राइका, बनवारी प्रजापत आदी उपस्थित थे।
वार्ड 55 में बनी गिनाणी दे रही है मौत को बुलावा, किचड़ में फसने से नील गाय की मौत











