विधायक निवास पर मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। मंगलवार को विधायक निवास पर विधायक पं अनिल शर्मा के निर्देशानुसार कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र राजवी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुरण्यतिथ मनाई। इस मौके पर सर्व प्रथम राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।नगर अध्यक्ष महावीर माली ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की स्वर्गीय राजीव गांधी ने सूचना प्रौद्योगिकी में देश का नाम रोशन किया और कंप्यूटर की क्रांति लाकर देश को विकास की ओर अग्रसर किया था। उन्होंने स्वं राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलकर कांग्रेस को मजबूत करने और देश की सेवा करने का आवाहन किया। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्रसिंह राजवी,महावीर माली, मनफूल फौजी, मास्टर उमरदीन, पवन शर्मा, बाबूलाल माली, ओंमकार बाली, नेता प्रतिपक्ष राजेश पारीक, दिलीप पारीक, बालचंद पटवारी, विष्णु गौड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express