सरदारशहर एक्सप्रेस 1 सितंबर 2023। सरदारशहर से करणी मां के अनन्य भक्त देवीदत व्यास के सुपुत्र दलीप व्यास द्वारा आज सुबह 11:15 बजे मां करणी की ज्योत एवम महाआरती पश्चात कनक दंडवत यात्रा प्रारंभ की यात्रा, करणी माता के परम भक्त डॉ गुलाब सिंह के पावन सानिध्य में आरंभ की गई।
श्रीडूंगरगढ़ से विशेष रूप में पधारे मां करणी इंद्रेश के अनन्य भक्त लक्ष्मीनारायण सोनी, मां की चिरजाओ को सुनाने न्यू भारत बैंड द्वारा स्वर लहरियों के बीच सैकड़ों भक्तो द्वारा मां की जय जय कर लगाते ये पावन यात्रा अपने प्रथम पड़ाव की और रवाना हुई। श्रीचंद व्यास ने यात्रा की जानकारी देते हुए बताया की यात्रा 27 अक्टूबर 2023 को देशनोक धाम पहुंचेगी।
यात्रा में पधारे सभी ने मां करणी के भक्त दलीप पारीक को यात्रा की शुभकामनाए एवम बधाई दी। यात्रा में मां करणी के जयकारे लगाते ओमप्रकाश जोशी, शंकर पांडिया , चांद रत्न मिश्रा, कहते नरेंद्र पारीक , रजत पारीक , विष्णु गौड, शुभकरण पुरोहित, हिमांशु गौड, विकास पारीक, शुभकरण पारीक, मनीष पांडिया, पियूष मिश्रा आदि अनेकों भक्त मौजूद थे।
सरदारशहर से देशनोक दंडवत यात्रा, सैकड़ो भक्तों ने मां करणी के जयकारो के साथ शुरू करवाई यात्रा










