जीवनमल नाहटा मेमोरियल ट्रस्ट नई दिल्ली की ओर से मंगलमूर्ति हनुमान मंदिर में 400 कंबलों का वितरण

सरदारशहर एक्सप्रेस 10 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। जीवनमल नाहटा मेमोरियल ट्रस्ट, दरियागंज (नई दिल्ली) की ओर से निर्वाण धोरा फूसराज जी की कुटिया स्थित मंगलमूर्ति हनुमान मंदिर परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत शीत ऋतु से बचाव के उद्देश्य से सप्तऋषि वेद वेदांग ऋषिकुल के बटुकों एवं अन्य जरूरतमंदों को 400 कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में विधायक पं. अनिल शर्मा, बंशीधर बोहरा, रामवतार जोशी, हुलासमल व्यास एवं दुर्गाराम पारीक ने कंबल वितरण किया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का आयोजन भी किया गया।
ट्रस्ट के प्रतिनिधि पूनमचंद पारीक ने बताया कि जीवनमल नाहटा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से ऐसे सेवा कार्य किए जाते हैं। कंबल वितरण से पूर्व प्रातः 9 बजे मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया तथा हनुमान जी महाराज से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर उमरदीन सैयद, कल्याणसिंह मेलूसर, देवकरण जोशी, प्रहलादराय पाण्डिया, फारूक व्यापारी, मनफूल फौजी, तेजपाल मास्टर, सुरेश तिवाड़ी, रामप्रसाद बोहरा, श्रीनिवास पुरोहित, जयदेवसिंह, चम्पालाल सोनी, सत्यनारायण जागिड़, मांगीलाल जोशी, मांगीलाल तिवाड़ी, भंवरलाल तिवाड़ी, भंवरलाल आसपालसर, राजेश जोशी पुजारी, ओमप्रकाश गोगासर, संजय दीक्षित, राजेन्द्र मोदी, महावीर माली, शोभाकान्त स्वामी, शम्भूदयाल पाण्डिया, रावत जांगिड़, मनोज माली, अब्दुल सतार, मुकेश राजपुरोहित, कमल आसोपा, गजेन्द्र तिवाड़ी, तरुण तिवाड़ी, नाहर सिंह, प्रदीप पांडिया नैयासर, नबाब ठेकेदार, शेर मोहम्मद, सत्यनारायण पुरोहित, प्रदीप पुरोहित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन पार्षद राजेश पारीक ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express