सरदारशहर एक्सप्रेस 9 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। जीवनमल नाहटा मेमोरियल ट्रस्ट के प्रतिनिधि पूनमचंद पारीक ने बताया कि जीवनमल नाहटा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा मंगल मूर्ति हनुमान मंदिर(फुसराज जी कुटिया) में दिनांक 10 जनवरी 2026 शनिवार को सप्तऋषि वेदांग वेदांग ऋषिकुल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कंबल वितरण किया जायेगा। कम्बल वितरण से पूर्व मन्दिर में सुबह 9:00 बजे सुन्दर काण्ड पाठ का कार्यक्रम रखा गया है। सुंदरकांड पाठ के आयोजन के बाद स्थानीय विधायक पं. अनिल भंवरलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में विद्यार्थियों को कम्बल वितरण की जायेगी। तत्पश्चात उपस्थित सभी के लिए भोजन,प्रसादी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की जानकरी जीवनमल नाहटा मेमोरियल ट्रस्ट के प्रतिनिधि पूनमचंद पारीक ने दी।
सप्तऋषि वेद वेदांग ऋषिकुल के विद्यार्थियों को जीवनमल नाहटा चैरिटेबल ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा कम्बल वितरण











