मेहरासर छन्ना स्कूल में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण, भामाशाह का सम्माननीय योगदान

सरदारशहर एक्सप्रेस 20 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेहरासर छन्ना में आज भामाशाह धनराज चिंडालिया के आर्थिक सौजन्य से विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी नवीन छाजेड़ द्वारा विद्यार्थियों को स्वेटर प्रदान किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष सवाई सिंह राठौड़, मने सिंह सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय के अध्यापक डॉ. पवन महर्षि, ओमप्रकाश नेहरा, श्यामलाल, ममता मैडम एवं पीईटी पूनम मैडम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भामाशाह धनराज चिंडालिया द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर नवीन छाजेड़ ने अपने संबोधन में कहा कि भविष्य में भी वे शिक्षा और विद्यार्थियों के हित में हर संभव सहयोग करते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश नेहरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा और स्वेटर पाकर सभी छात्र-छात्राएं हर्षोल्लासित नजर आए। विद्यालय परिवार ने भामाशाह और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express