सरदारशहर एक्सप्रेस। समुदायिक भवन बहादुरसिंह कॉलोनी में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा करते हुए आगामी 17 सितम्बर तक प्रत्येक बूथ पर दो सो सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को भी सदस्यता अभियान में सक्तिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिये। अभियान के जिला संयोजक व जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया ने बताया कि पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को एक सौ सदस्य बनाने होंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र कच्छवाल, सभापति राजकरण चौधरी, भैरोसिंह राजपुरोहित, गिरधारीलाल पारीक, राजेंद्र सोनी, मदन ओझा, दयालसिंह राजपुरोहित, दीपक शर्मा, दीपक बैद, ईश्वरराम डूडी, सपना लुनिया, महावीर पारीक, शिवपाल राजवी, नारायण माली, सतपाल, विनोद बिश्नोई, पवन पारीक, प्रमोद राजपुरोहित आदि उपस्थित रहे।
Related Posts

उड़सर लोढेरा व कीकासर में विधायक ने राहत बचत शिविर का किया शुभारंभ
सरदारशहर एक्सप्रेस 23 मई 2023। उड़सर लोढेरा व कीकासर में राहत बचत…

भांभू की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
सरदारशहर एक्सप्रेस। स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रामसीसर चैनानियां मे शनिवार को…

प्रदेश के सभी स्कूलों में 24 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश, 5 जनवरी 2024 तक बंद रहेंगे स्कूल
सरदारशहर एक्सप्रेस। सरकारी और निजी स्कूलों में 24 दिसंबर 2023 से 05 जनवरी…








