डॉ प्रभा पारीक बनी विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ में प्रवेश कार्यकारिणी सदस्य, विप्र समाज में खुशी की लहर

सरदारशहर एक्सप्रेस। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रभा पारीक को विप्र फाउण्डेशन महिला महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने पर सरदारशहर विप्र समाज में खुशी कि लहर छा गई। पारीक की नियुक्ति पर विप्र फाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, प्रदेश सचिव श्याम लाल जोशी, विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र, प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा, प्रदेश सचिव कमलकांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र देरासरी, जिला सचिव राजीव भोजक, प्रदेश प्रवक्ता मदन लाल मिश्र, प्रदेश मिडिया प्रभारी पवन चोटिया, तहसील अध्यक्ष वैध महेंद्र शर्मा, शहर युवा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, दैहात अध्यक्ष मांगीलाल सेवदा सहित संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व में राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी भंवर पुरोहित, प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत और महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सीमा मिश्रा, प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक हर्ष का आभार व्यक्त करते हुए डॉ प्रभा पारीक को महिला प्रकोष्ठ में जिम्मेदारी की बधाई दी गई। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र ने कहा कि निसंदेह यह नियुक्ति संगठन की रीति नीति व महिलाओं को सामाजिक स्तर पर मजबुती प्रदान करने और सूरत अधिवेशन के आधार पर महिला जागरूकता पर कार्य करते हुए संगठन के संकल्पों से अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने का कार्य करेंगी।

Contact for Ads - Sardarshahar Express