वार्ड 55 के गोचर भूमि में बनी गिनाणी टूटने से आसपास के घरों में भरा गंदा पानी, तीन घंटे बीत जाने के बाद भी नही पहुंचा नगरपरिषद प्रशासन – देखे पूरी रिपोर्ट

सरदारशहर एक्सप्रेस। शहर के वार्ड नं 55 की गोचर भूमि में बनी गिनाणी टूटने से आसपास के घरो में पानी भर गया और घरो में पड़ा राशन सहित सारा सामान भीग गया, स्थानीय लोगो ने बताया कि ये कोई पहली घटना नही है इसे पहले भी गिनाणी टूट चुकी है। गिनाणी का पानी लगभग 50 बीघा भूमि में फेला हुआ हैं। वार्ड के विजय सैनी ने बताया कि गिनाणी टूटने से पानी घरों तक पहुंच गया और घरों में पड़ा राशन का सामान और कपड़े भीग गए, तीन घंटे से ज्यादा समय बीत जाने पर भी नगरपालिका प्रशासन से कोई सुध लेने नही पहुंचा। वही इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और गिड़गिचिया रोड़ पर झाम लगा दिया। जिसके बाद सभापति मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया और मौके का जायजा लिया। वार्ड के रमेश पारीक ने बताया की जिस समय गिनाणी की पाल टूटी उस समय महिलाए व बच्चे घरों की छतो पर थे मगर पानी का बहाव इतना तेज था की वो घर में कैद हो कर रह गए। पारीक ने बताया की गिनाणी के पानी से काफी नुकसान हुआ है और पशु धन भी पानी में खड़े हैं पर अभी तक कोई नेता सुध लेने नही पहुंचे यहां तक की वार्ड पार्षद भी मौके पर नही पहुंचे। कड़ी मेहनत के बाद पानी के बहाव पर काबू पाया और राहत की सांस ली, सरपंच मदनलाल पारीक ने बताया कि सभापति राजकरण चौधरी को इस विषय में संज्ञान लेना चाहिए ताकि आगे इस प्रकार की घटना ना हो वही वार्ड के करणी सिंह राजपूत ने बताया कि पानी के चपेट में आने से एक व्यक्ति की खुले में पड़ी 30,000 की प्रालि खराब हो गई। घरों में पानी भरने से लोग बाहर रहने को मजबूर हैं। एकत्रित लोगो ने नगर परिषद के खिलाफ नारे बाजी कर विरोध जताया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express