सरदारशहर एक्सप्रेस। नगरपरिषद की घोर लापरवाही से आए दिन नाले में गिर जाते है गोवंश, मामला रोड़वेज बस स्टैंड की मुख्य सड़क का है जहा सड़क के दोनो तरफ बड़े नाले बने हुए है जहा आए दिन होते हैं हादसे, आज सुबह एक गोवंश नाले में गिर गया जिसे 2 घंटे कि बड़ी मशक्त के बाद निकाला गया।
सोनू सोनी ने बताया की इस तरह की घटना आए दीन होती रहती है बारिश के मौसम में छोटे बच्चे भी नाले की चपेट में आ जाते है। अगर नाले पर जाली लगा दी जाए तो हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। पर नगरपरिषद प्रशासन है की आंख मूंद कर बैठा तमसा देख रहा है। 
नगरपरिषद प्रशासन की घोर लापरवाही से नाले में गिरा गोवंश, वर्षो से खुले पड़े नाले










