सरदारशहर में बकाया वसूली अभियान तेज, सभी जोन में नोटिस जारी

सरदारशहर एक्सप्रेस 4 फरवरी 2026/ मनीष पांडिया। अधिशासी अभियंता परियोजना खंड सरदारशहर श्री रामदेव पारीक के निर्देशानुसार नगर में बकाया जलकर वसूली अभियान निरंतर जारी है। इस अभियान का नेतृत्व सहायक अभियंता संदीप कुमार एवं कनिष्ठ अभियंता जतिन मीणा द्वारा किया जा रहा है। वसूली अभियान के तहत सरदारशहर के सभी जोनों में जल उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा कराने के लिए नोटिस वितरित किए जा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं द्वारा मौके पर ही बकाया जलकर राशि जमा करवाई जा रही है, उन्हें तुरंत रसीद प्रदान की जा रही है। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जलकर की बकाया राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे आमजन को राहत मिल सके। इस वसूली अभियान में टीम के सदस्य मदनलाल सांखला, श्रवण सिंह, भंवरलाल शर्मा, राजाराम सरोज, अशोक पारीक एवं श्याम सुंदर भार्गव सहित अन्य कर्मचारी सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। विभाग ने जल उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने बकाया बिल जमा कराकर किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें। इस टीम का नेतृत्व वीकास जोशी सहायक अभियंता राजस्व अपखड करहे है।

Contact for Ads - Sardarshahar Express