सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। प्रजापति समाज सरदारशहर की मीटिंग रविवार को समाज के संरक्षण कन्हैयालाल सिरस्वा की अध्यक्षता में प्रजापति भवन सरदारशहर में सम्पन हुई। बैठक में आगामी 5 मई 2024 को प्रजापति समाज के अध्यक्ष,मंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के चुनाव सर्वसम्मति से करवाने के साथ ही प्रजापति समाज की सामाजिक स्थिति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर वर्तमान समाज के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सिरस्वा ने कहा कि समाज में एकता बनाए रखने व शिक्षित समाज का निर्माण करने के लिए हम सभी को साथ मिलकर हर कार्य पूर्ण करना चाहिए। सर्वसम्मति से समाज की बैठक में तीनों पदों के लिए निर्णय लिया जायेगा।
समाज के संरक्षण बुद्धाराम मारोठिया ने कहा कि विकसित समाज के निर्माण के लिए शिक्षा जरूरी है। साथ ही समाज में फैली कुप्रथा व भ्रांतियों को दूर करने के लिए समाज को अनूठा कदम उठाना होगा। इसके लिए सामाजिक चेतना व जागरूकता जरूरी है। समाज को एकजुट होकर सामाजिक हित में कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुम्हार शब्द एक सुंदर कलाकार की छवि को दर्शाता है।
मीटिंग में गिरधारी लाल बारवाल, झाबरमल बासनीवाल ,हुकमाराम भाटिवाल, शिव भगवान छापोला, राकेश तुनवाल, लक्ष्मी नारायण नेमीवाल, योगेश्वर किरोड़ीवाल, दौलतराम भाटीवाल, बाबूलाल भोभरिया, सुशील सिरस्वा (पार्षद ) बाबूलाल घण्टेवाल, महावीर प्रसाद तुनवाल,नंदलाल घोड़ेला, पवन कुमार घोड़ेला, गोविंद प्रसाद घोड़ेला आदि उपस्थित थे l
प्रजापति समाज के तीन पदों के लिए होंगे चुनाव










