सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। बहादुर सिंह कॉलोनी स्थित आवास पर सोमवार को पूर्व वन, पर्यावरण, खनिज व देवस्थान विभाग मंत्री राजकुमार रिणवा की ओर से जन सुनवाई की गई। कार्यालय प्रभारी श्याम पारीक ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान बिजली व पानी की समस्याओं को ले कर सर्वाधिक शिकायतें दर्ज की गई। पारीक ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान सरदारशहर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों सहित क्षेत्र के ग्राम राजावास, फोगां, आसपालसर, कुंतळसर, पातलीसर, गाजुसर, पाबूसर व गोगासर के सैकड़ों लोगों की ओर से उपस्थित हो कर रिणवा के समक्ष पानी-बिजली सहित विभिन्न समस्याएं रखीं गई। इस पर रिणवा ने संबन्धित विभाग के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए।
रिणवा की ओर से जलदाय व विद्युत विभाग के अधिकारियों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान में नौतपा चल रहा है और भीषण गर्मी का समय है ऐसे में विभागीय लापरवाही से आमजन को पानी-बिजली की परेशानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिणवा ने विभागीय अधिकारियों को विद्युत व जल सप्लाई की स्वयं मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विकास रिणवा, पूर्व पालिकाध्यक्ष (रतनगढ़) लीटू कल्पनाकांत, युवामोर्चा अध्यक्ष कानसिंह, पार्षद रामावतार सुथार, कमल किशोर नाई सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।
जनसुनवाई में बिजली-पानी बड़ा मुद्दा, रिणवा ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश











