सरदारशहर एक्सप्रेस 14 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। राजस्थान स्वास्थ्य सेवा अभियान को आगे बढ़ते हुए इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद जयपुर द्वारा 217वें मैटी जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेश भर में 217 इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला में आज सरदारशहर जिला चूरू में मेडिसिटी EH हॉस्पिटल द्वारा नशा मुक्ति पर प्रथम चिकित्सा शिविर संख्या 138 संपन्न किया गया।
जिसमें 100 से ज्यादा मरीजों को मुफ्त में चिकित्सा जांच एवं दवाई का वितरण किया गया। कैम्प में सभी प्रकार का नशा, टॉन्सिल ,पथरी ,सायनस ,हड्डी एवं जोड़ो के रोग , पाइल्स,लिवर,खून की कमी, महिला एवं स्त्री रोग, चर्म रोग, सर्दी खांसी, मौसमी बीमारियां आदि रोगों की दवाइयां दी गयी। इस कैंप में ई.डा इसाक बहलीम , ई. डा सुनीता चाहर और ई.डा मुस्तकीम ने चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की।
इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर संपन्न










