श्री भारतीय आदर्श विद्यापीठ टी टी कॉलेज सरदारशहर में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। संस्था सचिव श्रीमती राधा लाटा ,प्राचार्य डॉ. संपत बोहरा तथा छात्र विंग प्रभारी केसरी चंद जोशी व नारायण जी लाटा ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर जूनियर छात्र-छात्राओं द्वारा सीनियर छात्र-छात्राओं का तिलकार्चन कर उज्जवल भविष्य की कामना की एवं सत्र प्रयंत होने वाली विभिन्न गतिविधियों में साहित्यिक व सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भविष्य निर्माण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए व इसी बीच शिक्षाविद लाटा सर द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण के लिए लक्ष्य निर्धारण तथा कठिन परिश्रम करते हुए सामाजिक पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती गायत्री पारीक के निर्देशन में सुरभि चौधरी व प्रीति शर्मा ने मंच संचालन किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रवक्ता सुरेन्द्र कड़वासरा, मो. रियाज खान,प्रिया पारीक, सुमन चौहान, हेमलता शर्मा, सम्पत चौधरी, संतोष डूडी, ज्योति पारीक, उमेश शर्मा, रोहित शर्मा आदि ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express