सरदारशहर एक्सप्रेस 16 जुलाई 2023। सरदारशहर में हनुमानगढ रोड़ पर स्थित मदीना कॉलोनी की एक महिला ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर अपने ही पति और देवर के खिलाफ बेटी का अपहरण कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मदीना कॉलोनी की चूकिया बानो पत्नी इमरान तेली ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। बताया कि सरदारशहर के बुकनसर बास में स्थित ससुराल से 8 साल पहले उसे अत्याचार करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया।
तब अपने 4 बच्चों सहित मदीना कॉलोनी के किराए के मकान में रह रही हूं। चूकिया बानो ने बताया कि मेरे पति इमरान से तलाक के कोर्ट में मामला पेंडिंग है। इसके चलते शुक्रवार को अपनी परिचिता भंवरी देवी के साथ चूरू गई हुई थी, मेरी बेटी तमन्ना स्कूल गई हुई थी। तब पीछे से सुबह 9 बजे मेरा पति इमरान व मेरा देवर बाइक लेकर आए और मेरी बेटी तमन्ना को स्कूल के आगे से अपहरण कर उठा कर ले गए। महिला ने बताया-बेटी ने मौका पाकर किसी तरह से मुझे फोन किया। रोते हुए बोली कि मुझे पापा व चाचा उठाकर ले आए हैं और मारपीट कर रहे हैं। दोनों शराब पी हुई है। चूकिया बानो अपनी परिचित महिला भंवरी देवी के साथ करीब 8 बजे सरदारशहर पहुंची। इसके बाद बुकनसर बास स्थित ससुराल की तरफ जा रही थी। रास्ते में महिला पति इमरान बेटी के साथ मिल गया। बेटी को छुड़ाने का प्रयास किया तो पति इमरान ने महिला के साथ मारपीट की और गले से सोने की चेन तोड़ ली। शाेर मचाने पर लोग आए आरोपी इमरान मौके से फरार हो गया।
पिता ने भाई के साथ मिलकर अपनी बेटी का किया किडनैप,पत्नी को 8 साल पहले निकाल दिया था घर से










