पीएम श्री टांटिया विद्यालय में कला वर्ग व विज्ञान वर्ग की टॉपर बालिकाओं का सम्मान समारोह

सरदारशहर एक्सप्रेस। गिरधारी लाल शिवनारायण टांटिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12 की कला एवं विज्ञान वर्ग की टापर्स बालिकाओं का सम्मान समारोह आज विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित किया गया। इस समारोह में विद्यालय की समस्त बालक-बालिकाओं एवं अभिभावक तथा स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। कक्षा 12 में विज्ञान वर्ग व कला वर्ग में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने में दस बालिकाएं कला वर्ग की एवं 14 बालिकाएं विज्ञान वर्ग की का प्राचार्य विजय कुमार पारीक ,उपप्राचार्य राजकुमार माली, प्रथम पारी प्रभारी रेणु शर्मा,द्वितीय पारी प्रभारी जुल्फैन एवं स्टाफ सचिव विकास पारीक द्वारा गुलाल लगाकर,मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर कर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर कला एवं विज्ञान संकाय में अध्ययन करवाने वाले सभी स्टाफ सदस्यों का भी अभिनंदन किया गया। कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं में मुस्कान पुत्री इस्फाक 92.20%,शब्बा खोखर पुत्री मो. अब्बास खोखर 91.80%,हर्षिता स्वामी पुत्री रामरतन स्वामी 87.20%,दृष्टि सोनी पुत्री शंकर लाल 86.40%,कृष्णा स्वामी पुत्री ओमप्रकाश स्वामी 85.60%,वर्षा मुनपुरिया पुत्री मदनलाल मुनपुरिया 85.60%,कनक स्वामी पुत्री लालचन्द 85.40%,सना बानो पुत्री श्री हसन अली 85.20%,शोफिया कुरैशी पुत्री मो. रमजान कुरैशी 85.20%,लक्ष्मी सुथार पुत्री रामदेव सुथार 85.00%,शगुफ्ता मनिहार पुत्री शाकिर मनिहार 83.60%,खुशबू भाटी पुत्री इन्तज़ार भाटी 82.20%,प्रीति बारासा पुत्री धर्मचन्द 80.80%,कल्पना सैनी पुत्री किशन लाल सैनी ने 80.00%अंक एवं कला वर्ग में शिवानी सोनी पुत्री हरिओम सोनी 94.40%,रिया कंवर पुत्री किशन सिंह 89.40%,शोभना जाट पुत्री कानाराम जाट 88.00%,हेमलता सोनी पुत्री श्रवण कुमार सोनी 87.80%,रुचिका चिरानियां पुत्री जगदीश प्रसाद चिरानियां 85.00%, जयश्री पुत्री चम्पालाल 81.40%,रिशिका सैनी पुत्री नथमल सैनी 81.40%,उषा शर्मा पुत्री छोटूलाल शर्मा 81.40%,पायल पुत्री बद्री प्रसाद 81.20%,कृष्णा स्वामी पुत्री कैलाश स्वामी ने 80.80% प्राप्त कर विद्यालय को गौरान्वित किया। इस अवसर पर प्राचार्य विजय कुमार ने छात्राओंं को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर बधाई प्रेषित की एवं बालिकाओं को आगे के लिए कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया तथा विद्यार्थी जीवन में मोबाइल फोन के कम से कम उपयोग की सलाह दी साथ ही प्राचार्य ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उप्राचार्य राजकुमार माली व स्टाफ सचिव विकास पारीक ने भी सभी को शुभकामनाएं एंव बधाई प्रेषित की।

इस समारोह में स्टाफ सदस्य रेणू शर्मा, रमेश कुमार सैनी,सोनू गुर्जर, सन्त कुमार बाना,कृष्ण गोपाल शर्मा,राकेश सांकृत्य,सोनम पारीक,सुरुचि प्रजापत,राजकुमार पालीवाल,मुन्नी शर्मा,रेखा पुरोहित,मनीष कुमार सेवदा,आसाराम,ताराचंद शर्मा,राजेंद्र प्रसाद,नीलम चौधरी,उर्मिला जाड़ीवाल, कुमकुम निर्वाण,नम्रता वर्मा,राजवीर,शशिकांता शर्मा,कौशल्या शर्मा,अशोक जाखड़ लालचंद बेनीवाल,सुमन कंवर, इंदरचंद चिरानिया,नन्दलाल पारीक,उर्मिला और जाकिर हुसैन सभी ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले बच्चों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का संचालन राकेश सांकृत्य द्वारा किया गया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express