पूर्व मंत्री रिणवा व प्रधान राजपुरोहित नें नोवें चरण के तहत दी ग्रामीणों को कई सौगातें, आर्मी जवान शहीद तखुराम बाना को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

सरदारशहर एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2025। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में जिला परिषद व पंचायत समिति के द्वारा करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण नोवें चरण में भी जारी रहा। जिला प्रमुख वंदना आर्य नें अपने कोष से रायपुरा पंचायत में 3.08 लाख की लागत से 2 सार्वजनिक कुंड, पंचायत बरजांगसर में 19.98 लाख की लागत से 2 नालों का निर्माण करवाया है। वहीं प्रधान निर्मला राजपुरोहित नें अपने कोष से पंचायत बुकनसर बड़ा में 39.42 लाख, पिचकराई ताल में 7.50 लाख, रायपुरा में 64.33 लाख, सावर में 15.22 लाख, जैतसीसर में 14.93 लाख, साडासर में 19.94 लाख और बरजांगसर में 60.39 लाख के जरूरत के विभिन्न विकास कार्य करवाएं। इन विकास कार्यों में मुख्यतः नाला निर्माण, कक्षा-कक्ष निर्माण, इंटरलोक सड़क निर्माण, टिन शेड निर्माण, सीसी सड़क निर्माण, खरंजा निर्माण, खुर्रा निर्माण, खेल मैदान मय स्टेडियम जैसे निर्माण कार्य शामिल है। जिला परिषद व पंचायत समिति के द्वारा करवाए गए 2.45 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, प्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, भूमि विकास बैंक चेयरमैन ईश्वर डूडी, डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड, जिला परिषद सदस्य गिरधारीलाल पारीक, एड. श्योकरण पोटलिया, पस समिति सदस्य श्यामलाल शर्मा, रामनिवास पारीक, हिरालाल बैनीवाल, दशरथ सिंह देराजसर, मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह राठौड़, भाजयुमो महामंत्री गुरू धानका सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं नें किया। लोकार्पण करने पहुँचे भाजपा नेताओं का ग्रामीणों द्वारा ढ़ोल बजाकर व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। मंचस्थ अतिथियों का माला व साफा पहनाकर भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सड़क हादसे में शहीद हुए खेजड़ा निवासी आर्मी जवान तखुराम बाना के घर चल रही सांत्वना बैठक में सभी भाजपा नेताओं नें शामिल होकर जवान तखुराम को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गाँव बुकनसर बड़ा के पंचायत भवन में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा नें कहा की भाजपा की रीति-नीति में केवल ओर केवल विकास है, भाजपा के सुशासन और लोकप्रिय नेता श्री नरेंद्र मोदी जी के विराट नेतृत्व में भारत एक नया अध्याय लिख रहा है। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित नें कहा की लोकार्पण करना हमारा उद्देश्य नहीं बल्कि कार्यकाल पूरा कर आपसे मिलना जरूरी था। राजपुरोहित नें कहा की हमारे कार्यकाल में हमनें आपके लिए अच्छा किया है तों हमें आशीर्वाद लेने और कोई कसर रहीं है तों उसके लिए माफ़ी मांगने आये है। इस अवसर पर नोरा देवी, श्रवण कुमार शर्मा, मंजू देवी, सीता स्वामी, रजिया बानो, विनोद देवी, मोनिका, हरदयाल गुरड़ा, कविता, नवाब अली, चेतराम स्वामी, शिवलाल मास्टर, लालचंद स्वामी, इंद्राज भाकर, भरत सिंह, फतेहसिंह भाटी, चंद्रवीर सिंह, भागीरथ नाई, बैदसिंह भाटी, भागाराम सुथार, सुरेन्द्र सिंह, हड़मान, सेवाराम आदि सहित सेंकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

Contact for Ads - Sardarshahar Express