सरदारशहर एक्सप्रेस 15 नवंबर 2023। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अनुशासन समिति की अनुशंषा पर भारतीय जनता पार्टी के संविधान के नियमानुसार राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने एवं अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ उनको चुनाव हराने के लिए कार्य करना एवम पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुऐ चूरू जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलम्बित किया है। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने बताया कि अशोक पींचा पूर्व विधायक सरदारशहर, सुषमा पींचा जिला उपाध्यक्ष भाजपा, मोहनलाल आर्य जिला प्रमुख प्रतिनिधि, प्रभूदयाल सारण मण्डल अध्यक्ष सवाई बड़ी, मांगीलाल पूनियां मण्डल अध्यक्ष भादासर, प्रकाश भाकर मण्डल अध्यक्ष भानीपुरा, राकेश टाक नेता प्रतिपक्ष न. पा. सरदारशहर को निलम्बित किया गया है व राजेन्द्र नायक प्रदेश उपाध्यक्ष एससी मोर्चा को प्रदेश द्वारा निष्कासीत किया गया है।
सरदारशहर पूर्व विधायक अशोक पींचा को किया भाजपा से निलंबित, भाजपा से बागी कई मंडल अध्यक्षों को भी किया निलंबित











