सरदारशहर एक्सप्रेस। लायंस क्लब सरदारशहर डायमंड , शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर, एवं अंधता नियंत्रण समिती जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय मानिक चंद एवं कौशल्या देवी कर्वा की पुण्य स्मृति में कौशल्या देवी मानिक चंद प्रदीप कर्वा चेरिटेबल ट्रस्ट सरदारशहर के स्थानीय आर्थिक सौजन्य से अर्जुन क्लब राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार 11 फरवरी को निशुल्क मोतियाबिंद जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया
जिसका शुभारंभ उपखंडाधिकारी हरि सिंह शेखावत ने दीप प्रज्वलित करके किया जिसमें 220 रोगियों की जांच करके 76 रोगियों का चयन शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर की डॉक्टर आदित्य एवं उनकी टीम के द्वारा किया गया। 40 रोगियों को जांच के उपरांत चश्मा दिए गए लायंस क्लब केसचिव मुबारक तुगलक ने बताया कि शिविर के अंतर्गत चयनित रोगियों का बस द्वारा जयपुर ले जाकर मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। बस में आना-जाना दवाई लेंस इत्यादि सभी सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस अवसर पर हंसराज सोनी ,उमरदीन सैयद, बनवारी लाल जांगिड़ , सत्यनारायण जांगिड़ ,सुशील भोजक,राजकुमार कंदोई , मुबारक तुगलक, आसकरण सोनी, महेंद्र कम्मा,सागर झेडु,महेंद्र निर्वाण, डा पूनम चंद भाटी ,घनश्याम बोचीवाल, रघुवीर पारीक, कैलाश भाटी ,राशिद बेहलीम सुभाष जांगिड, ललित लाखोटिया,केवल चंद नाहटा, दीपचंद बिहानी, विमल सोनी , रामजी पेडीवाल,बीरबल नाथ सिद्ध उपस्थित रहे और फूसदास स्वामी , सुमन कंवर ने अपना सहयोग देकर शिविर को सफल बनाया।
निशुल्क मोतियाबिंद जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का हुआ आयोजन, शिविर में 180 नेत्र रोगियों की जांच की गई










