रविवार को होगा निशुल्क मोतियाबिंद लैंस प्रत्यारोपण शिविर

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। लायंस क्लब सरदारशहर डायमंड , शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर, एवं अंधता नियंत्रण समिती जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय मूली देवी पत्नी स्वर्गीय रामेश्वर लाल जी पारीक निवासी रतनगढ़ की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रों श्री बद्री प्रसाद , श्री बजरंग लाल , श्री लक्ष्मी नारायण , श्री राम गोपाल जी पारीक एवं उनके परिवार के स्थानीय आर्थिक सहयोग से अर्जुन क्लब राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार 14 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे से 1:00 तक निशुल्क मोतियाबिंद जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा । लायन अनिल गोयल ने बताया की। शिविर के अंतर्गत चयनित रोगियों का बस द्वारा जयपुर ले जाकर मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा बस में आना-जाना दवाई लेंस इत्यादि सभी सुविधाऐं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। गत माह किए गए ऑपरेशन के रोगियों की नेत्र जांच की जाएगी एवं उन्हें चश्मा वितरित किया जाएगा।

Contact for Ads - Sardarshahar Express