सरदारशहर एक्सप्रेस। लायंस क्लब सरदारशहर डायमंड , शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर, एवं अंधता नियंत्रण समिती जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय मानिक चंद जी एवं कौशल्या देवी कर्वा की पुण्य स्मृति में कौशल्या देवी मानिक चंद प्रदीप कर्वा चेरिटेबल ट्रस्ट सरदारशहर के स्थानीय आर्थिक सौजन्य से अर्जुन क्लब राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार 11 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से 2:00 तक निशुल्क मोतियाबिंद जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा । जिसका शुभारंभ उपखंड अधिकारी हरि सिंह शेखावत के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। शिविर संयोजक महेंद्र कम्मा ने बताया की शिविर के अंतर्गत चयनित रोगियों का बस द्वारा जयपुर ले जाकर मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा बस में आना-जाना दवाई लेंस इत्यादि सभी सुविधाऐं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। गत माह किए गए ऑपरेशन के रोगियों की नेत्र जांच की जाएगी एवं उन्हें चश्मा वितरित किया जाएगा।
Related Posts

नि:शुल्क पाण्डित्य प्रशिक्षण शिविर एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम शुरू, 21 मई से 10 जून तक चलेगा शिविर
सरदारशहर एक्सप्रेस 21 मई 2023। श्री सप्तर्षि वेद वेदांग ऋषिकुल ब्रह्मचार्याश्रम में पण्डित…

ऋषिकुल आश्रम सरदारशहर में विश्व शांति हेतु शांति यज्ञ का आयोजन
भारत की सनातन भावना – ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ का दिया गया सशक्त…

समस्या का समाधान नही होने पर कल करेंगे व्यापारी रोड़ जाम – पढ़े पूरी खबर
सरदारशहर एक्सप्रेस। बीकाने रोड पर पानी जमा होने पर समस्या समाधान हेतु…








