सरदारशहर के भारत मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित हुआ निशुल्क परामर्श शिविर, न्यूरो सर्जन डॉक्टर रितु गौड़ ने दी निशुल्क सेवाएं

सरदारशहर एक्सप्रेस 13 अगस्त 2023। भारत हॉस्पिटल के तत्वाधान में निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन हुआ जिसमें बीकानेर की एकमात्र इंटरवेंशनल न्यूरो सर्जन डॉक्टर रितु गौड़ ने अपनी निशुल्क परामर्श सेवाएं दी। निशुल्क परामर्श शिविर में कमर दर्द, लकवा, मिर्गी का दौरा, सर की चोट, सर की गांठ का ऑपरेशन, सर की गांठ का दूरबीन से ऑपरेशन, हाथ पांव में सूनापन, दिमाग की बुखार, स्लिप डिस्क और माइग्रेन जैसे अनेकों रोगियों को निःशुल्क परामर्श दिया गया। सरदार शहर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 53 रोगी डॉक्टर रितु की सेवाओं से लाभान्वित हुए। निशुल्क परामर्श शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बी एम आई और की निशुल्क जांच की गई। भारत हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर अब्दुल गफ्फार खान और डॉक्टर रिजवाना खान ने डॉक्टर ऋतु गौड़ का आभार व्यक्त किया। डॉक्टर खान ने बताया कि भविष्य में इस प्रकार के कैंप आयोजित होते रहेंगे, जिससे शहरवासियों को उच्च क्वालिटी की चिकित्सा सुविधा उन्हीं के स्थानीय क्षेत्र में मिल सके। इसके भारत हॉस्पिटल की पूरी टीम प्रयासरत है।

Contact for Ads - Sardarshahar Express