सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। श्री पांचीराम पींचा अतिथि भवन एवं पूजा स्थल व राघव डेंटल केयर सरदारशहर के संयुक्त तत्वाधान में गांव मेहरासर चचेरा में निशुल्क दंत, हड्डी रोग एवं होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। फोगां के 122 मरीजों ने इस चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। इस शिविर में 122 मरीजों को दंत निकालना, आर सी टी, नए दंत लगाने एवं दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया शिविर में डॉ अमित बैद दंत चिकित्सक, डॉ अजीत चौधरी, डॉ महेंद्र सुथार एवं डॉ बीना शर्मा ने अपनी चिकित्सा सेवा दी।
श्री पांचीराम पींचा अतिथि भवन एवं पूजा स्थल ट्रस्ट की ओर से विनीत पींचा ने सभी का आभार प्रकट किया। सरपंच प्रतिनिधि बनवारी लाल जी पांडिया ने ट्रस्ट का आभार वयक्त किया। दिनेश देरासरी, आनंद देरासरी, शांति प्रकाश दुगड़, करण मौर्य, अशरफ गौरी,गिरिराज व्यास,राम व्यास,संतोष पारीक, रामलाल नाई आदि ने अपनी सेवाएं दी।
मेहरासर चचेरा में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर, 122 मरीजों को मिला लाभ











