सेठ मूलचंद मालू की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क सात दिवसीय कैंप कल, नगर परिषद के सभापति करेंगे शिविर का उद्घाटन

सरदारशहर एक्सप्रेस 31 जुलाई 2023। शहर के स्वर्गीय सेठ मूलचंद मालू की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी विजया देवी मालू एवं पुत्र विकास मालू के आर्थिक सौजन्य से निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा कैंप का उद्घाटन कल 11:00 बजे नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी करेंगे। कैंप का संचालन बहादुर सिंह कॉलोनी स्थित समग्र महिला विकास एवं स्वास्थ्य संस्थान के तत्वावधान में निरोगी काया द्वारा नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सालय योग एक्यूप्रेशर थर्मल थेरेपी का सात दिवसीय कैंप संचालित होगा।

Contact for Ads - Sardarshahar Express