फ्रेंड्स फॉरएवर सोसायटी ने निराश्रित बाल गृह में वस्त्र वितरण कर पेश की सेवा की मिसाल

सरदारशहर एक्सप्रेस 28 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। स्थानीय संस्था फ्रेंड्स फॉरएवर सोसायटी द्वारा गांधी विद्या मंदिर स्थित दानवीर सेठ सोहनलाल दूगड़ निराश्रित बाल गृह में आवासित बच्चों को वस्त्र (अंडरगारमेंट्स) वितरित किए। सोसायटी के पदाधिकारियों ने बच्चों की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें नए वस्त्रों के पैकेट भेंट किए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष नितिन सेठिया, कोषाध्यक्ष गोपाल जालान, सह-कोषाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश लाटा और संगठन मंत्री अमित आंचलिया ,रमेश मित्तल, निराश्रित बाल गृह के पीकी जांगिड़, रामलाल सैन आदि उपस्थित रहे। सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग की सहायता करना और बच्चों के चेहरों पर खुशी लाना है। कार्यक्रम के अंत में बाल गृह प्रशासन ने संस्था के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express