सरदारशहर एक्सप्रेस 5 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। मकर संक्रांति के पर्व पर पक्षियों और राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्रेंड्स फॉरएवर सोसाइटी ने चाइनीज मांझे के बहिष्कार का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में सोसाइटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर प्रतिज्ञा ली कि वे न तो स्वयं घातक चाइनीज मांझे का उपयोग करेंगे और न ही समाज में किसी को ऐसा करने देंगे।
इस अवसर पर संरक्षक हरीश जैसनसरिया और अध्यक्ष नितिन सेठिया ने कहा कि खुशियों के त्योहार पर किसी बेजुबान पक्षी की जान जाना या किसी इंसान का घायल होना बेहद दुखद है, इसलिए चाइनीस मांजे का बहिष्कार करना होगा उपाध्यक्ष छत्रमोहन शर्मा (सी.एम.), सचिव राजेश पारीक और सह सचिव महावीर सोनी कोषाध्यक्ष गोपाल जालान, उप कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश लाटा, संगठन मंत्री अमित आंचलिया, पूर्व अध्यक्ष विजय चौधरी आदि ने विचार व्यक्त करते हुए चाइनीज डोर का विरोध किया। इस अवसर पर हनुमान प्रसाद कंदोई, संस्था के पूर्व सचिव राजन जांगिड़ , राजवीर सिंह, कपिल शर्मा, रमेश मितल, रतन मोयल, गौरीशंकर भोजक, राकेश जोशी और मुकेश जैसनसरिया ने इस जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। अंत में सभी सदस्यों ने समाज को सुरक्षित बनाने के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की शपथ ली।
चाइनीज मांझे के खिलाफ फ्रेंड्स फॉरएवर सोसाइटी की मुहिम: बेजुबानों की सुरक्षा का लिया संकल्प










