सरदारशहर एक्सप्रेस 2 फरवरी 2026/ मनीष पांडिया। नगर में गौसेवा को समर्पित गौ जीव रक्षक संस्था, सरदारशहर का भव्य शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संस्था का उद्घाटन शनिवार 7 फरवरी 2026 को दोपहर 12:15 बजे होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता विधायक अनिल कुमार भंवरलाल शर्मा (सरदारशहर) एवं सांसद राहुल कस्वां (चूरू) रहेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम में गौसेवा, गौ संरक्षण एवं जीव रक्षा से जुड़े उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि गौ जीव रक्षक संस्था का मुख्य उद्देश्य बेसहारा एवं घायल गौवंश की सेवा, संरक्षण एवं उपचार करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजन की उपस्थिति अपेक्षित है। आयोजकों ने नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गौसेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाने की अपील की है।
बेसहारा गौवंश की सेवा हेतु गौ जीव रक्षक संस्था का 7 फरवरी को शुभारंभ










