निर्धन,शोषित, वंचित लोगों के उत्थान के लिए काम कर रही सरकार : विधायक शर्मा

विधायक शर्मा ने किया राहत कैंप का निरक्षण

सरदारशहर एक्सप्रेस 12 जून 2023। विधायक पंडित अनिल शर्मा ने सोमवार को पुलासर में महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक शर्मा ने कहा कि निर्धन, शोषित, वंचित और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के कल्याण का कार्य राज्य सरकार कर रही है। अधिकारियों को भी पूरी संवेदनशीलता के साथ सरकार की कल्याणकारी फ्लैगशिप योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल में अथाह काम हुआ है। आज प्रदेश में गरीब का बेटा सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में निःशुल्क पढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सम्पूर्ण विश्व में एक अनूठी पहचान रखती है। राजस्थान के अलावा कहीं भी ऎसी जनकल्याणकारी योजना नहीं संचालित की जा रही है। राज्य में महंगाई राहत कैम्पों के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा की गारंटी जैसे लोकहित के सभी निर्णयों पर सरकार ने बहुत ही प्रभावी काम किया है। विभिन्न योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाने से लोगों में जागरुकता के साथ-साथ लाभ के अधिकार की भावना भी आई है। निःशुल्क घरेलू एवं कृषि बिजली मिलने से अब किसान और उपभोक्ता निश्चिन्त हो गया है। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से लोगों में राहत है तो ओल्ड पेंशन योजना से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महानरेगा में अधिक से अधिक मानव दिवस का रोजगार सृजित करें और औसत मजदूरी बढाएं। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी विजेंद्रसिंह, तहसीलदार कमलेश महरिया, नायब तहसीलदार प्रहलाद पारीक, ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष पूनमचंद तिवारी, सरपंच गरिमा पारीक, जितेंद्र स्वामी,बजरंगलाल पारिक, प्रह्लाद पांडीया, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी उपस्थित थे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express